कांग्रेस ने शहीद दिवस पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को को कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में कांग्रेसियों सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहादत/शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नौजवानों शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन दिनांक 23 March 1931 इन तीनों क्रांतिकारियों को लांढोर जेल , जिला- मोहाली (पंजाब ) में फांसी की सजा दी गई थी, इनपर आरोप था कि इन्होंने लांढोर पुलिस अधीक्षक ‘सांडर्स’ की हत्या की थी, साथ ही शहीदे आजम भगत सिंह पर दूसरा आरोप था कि इन्होंने अपने साथी ‘बटकेश्वर दत्त’ के साथ मिलकर तत्कालीन केंद्रीय एसेंबली में बम फेंका है।
नौजवान क्रांतिकारी 23 वर्षीय भगत सिंह ने जेल के दिनों क्रांतिकारी साहित्य का सृजन किया। इन सभी नौजवान क्रांतिकारियों का योगदान आज भी कुछ कर गुजरने वाले नौजवानों के लिए प्रेरणास्पद है।
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने फांसी से पूर्व आजादी के संघर्ष को जीवंतता प्रदान करने के लिए अपनी अंतिम इच्छा में कहा “इंकलाब ज़िंदाबाद”, “क्रांति जिंदाबाद”, “मैं एक क्रांतिकारी हूँ मुझे देशभक्त माना जाय”, “हम देश के लिए मर रहे हैं” आदि।
आज कार्यक्रम में लक्षमी चौहान, शीला भारती, बलबीर सिंह रावत, बीरेन्द्र सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, अनिल गुसाईं (संबद्ध -PCC सोशल मीडिया) दलीप सिंह रावत, प्रदीप नेगी, बीरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह चौहान, अमित राज सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस) जावेद हुसैन, शिवम भूषण शाह जिलाध्यक्ष NSUI, मनदीप सिंह (छात्र संघ प्रत्याशी NSUI ) प्रवीन कुमार, बृजपाल डबराल , त्रिभुवन सिंह गुसाईं, महाबीर नेगी, अनिल नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।





