पुलिंडा में जंगल में घास काटने गयी महिला पर हाथी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

पुलिंडा में जंगल में घास काटने गयी महिला पर हाथी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के पुलिंडा गाँव में जंगल में घास काटने गयी महिला पर हाथी ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरोज देवी पत्नी सुनील दिन में लगभग 3 बजे के करीब जंगल मे घास लाने गयी थी तभी उस पर अचानक हाथी द्वारा हमला कर दिया गया। शोर मचाने के उपरांत हाथी वहां से चला गया किन्तु सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वन विभाग द्वारा महिला को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *