कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर सिद्धबली वेडिंग पॉइंट, कोटद्वार में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित *कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह* राष्ट्रभक्ति, शौर्य, सम्मान और सैनिकों के प्रति अटूट श्रद्धा का भव्य प्रतीक बन गया। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्व सैनिकों, वीर सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के आश्रितों का पुष्पगुच्छ, शॉल, माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया*। समारोह का वातावरण पूरे समय देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “अमर रहें शहीदों की शहादत” के गगनभेदी नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। *उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया*। इस अवसर पर अपने ओजस्वी संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं, बल्कि भारत की अदम्य वीरता, अद्वितीय साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का स्वर्णिम अध्याय है*। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर क्षण समर्पित रहते हैं। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है।
उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, वे राष्ट्र की आत्मा में सदैव जीवित रहते हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। श्री नेगी जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने वीर सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। समारोह के दौरान सम्मानित पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, वीर सैनिक, सैनिक परिवारों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों का सम्मान और उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखा जाएगा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में उद्घोष किया—”भारत माता की जय!”,”जय हिंद!” “वंदे मातरम्!”
“कारगिल के अमर शहीद अमर रहें!”
सम्मानित होने वाले वीर सैनिकों श्रीमती राजेश्वरी देवी W/O स्व हवलदार ध्यान सिंह, श्रीमती रश्मि नेगी W/O स्व हरिदर्शन सिंह नेगी, मीनाक्षी देवी, बसंती देवी, सुमन रावत, कैप्टन संजय सिंह रावत, सूबेदार हरेंद्र सिंह नेगी, हवलदार विशम्बर दत्त, हवलदार विजय राणा, हवलदार बचन सिंह रावत, हवलदार सुरेंद्र सिंह पटवाल, भारत सिंह भंडारी, धर्मपाल सिंह रावत, तीरथ सिंह, ताजेन्द्र सिंह असवाल, नायब सूबेदार दिनेश सिंह रावत, सूरमान सिंह नेगी प्रमुख रहे।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल,कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी जी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत,कर्नल राम रतन सिंह नेगी,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल,पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, प्रदेश सचिव गणेश नेगी,कार्यालय सचिव राजीव कपूर, एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, हिम्मत सिंह नेगी,रमेश चंद्र खंतवाल, कृपाल सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आकाश नेगी,धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सरदार महेंद्र सिंह,दरबान सिंह गुसाई, रामसिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, सुखपाल सिंह असवाल, सुदीप सिंह रावत, नन्दन सिंह रावत, गजेंद्र सिंह गुसाई, बालम सिंह रावत, जीतराम, विनोद कुमार, अशोक प्रसाद, पानसिंह रावत, हरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, साजन भंडारी, कुलवंत पुंडीर, सत्यपाल सिंह, अमर सिंह, बी के भारती, वीरेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, दीवान सिंह, राजे सिंह रावत, हरीश, विक्रम सिंह गुसाई, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, कांता देवी, ज्योति पुंडीर, देवेंद्र सिंह रावत, दिनेश रावत, कुलदीप नेगी, धर्मेंद्र सिंह रावत, धीरज सिंह नेगी, गौरव ठाकुर, नीलम देवी, मनमोहन सिंह, मनदीप सिंह, शिवम भूषण, अनुज रावत, अनिल, केशर सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, दिलीप सिंह, सतेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान पपेंद्र सिंह नेगी, उपेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, ध्यान सिंह बिष्ट, सोनिका नेगी, सतपाल सिंह, हितेन सिंह नेगी, सुवेग जोशी, विमल कुमार, रजनीश उप्पल, सुनीता कंडवाल, विजय माहेश्वरी, राजा आर्य, सुरेंद्र सिंह नेगी(मानपुर) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं नगरवासी शामिल हुए।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *