37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पीएमजीएसवाई कोटद्वार के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगांई
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पीएमजीएसवाई कोटद्वार के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगांई 37 वर्षों की सेवा के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। पीएमजीएसवाई कोटद्वार के प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता एसके बसलियाल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगांई के कार्यकाल की प्रंशसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा। कहा कि कार्यों के दौरान कई बार चुनौतियां भी आती हैं। लेकिन अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगांई की यह विशेष खासियत थी कि वह हर चुनौती का मुस्कराकर का सामना करते थे। उनके सौम्य व सरल स्वभाव से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

अपने संबोधन में अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगांई ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सेवा के यह 37 वर्ष कब निकल गए पता ही नही चला। बताया कि उनकी सेवा की शुरुआत टिहरी डेम में कनिष्ठ अभियंता के रूप में हुई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग हरिद्वार में सहायक अभियंता के रूप में उन्होंने रोशनाबाद व पथरी में निर्माण कार्य किये। देहरादून के कालसी में भी उन्होंने सेवायें दी। पिछले पाँच वर्षों से वह पीएमजीएसवाई कोटद्वार के अधिशासी अभियंता के पद पर रहे। इसी पद से वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थों को सेवा के दौरान सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अधिशासी अभियंता अरुण कुमार बहुगुणा, पीएमजीएसवाई सतपुली के अधिशासी अभियंता तारिक ज्याद, सहायक अभियंता विपिन सैनी, कनिष्ठ अभियंता आशीष पोखरियाल, लिपिक मनोज पंवार, लिपिक कुलदीप ध्यानी के अलावा सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।