लैंसडाउन वन प्रभाग कल से मनाएगा वन्य जीव सप्ताह
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि वन्य जीव सप्ताह के तहत प्रभाग की सभी रेंजों द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। जिनमें मुख्यतः मानव वन्य जीव संघर्स न्यूनीकरण, सुरक्षित वन्यजीव आवास अभियान, प्लास्टिक मुक्त जंगल सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य मानव व वन्य जीवों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को विकसित करना है। वन्य जीवों के लिए सुरक्षित जंगलों को सुनिश्चित करना है। बताया कि उक्त कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी से समाज में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का विकास होगा। साथ ही जंगलों में प्लास्टिक का कचरा फेंके जाने से उसका वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकमों में प्रतिभाग करने की अपील की।