मंडल कार्यकारिणी व प्रकोष्ठों का शीघ्र होगा पुनर्गठन- बीरेंद्र

एनसीपी न्यूज़। धुमाकोट। भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार बीरेंद्र सिंह रावत ने नैनीडांडा क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर आए बीरेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हल्दूखाल, नैनीडांडा व धुमाकोट में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मिलन केंद्र कसाना धुमाकोट में बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह संगठन के एक समर्पित सिपाही के रूप में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के प्रतिबद्ध हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद निरंतर मंडलों के प्रवास व क्षेत्र भ्रमण में जुटा हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष के रूप में पहली बार नैनीडांडा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, अभिनंदन के लिए उन्होंने आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार जिला व मंडलों में कार्यकारिणी व प्रकोष्ठों के पुनर्गठन का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर ली गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल रखकर, सभी का यथोचित सम्मान रखते हुए, सबको एकजुट रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, महामंत्री शशि कुमार ध्यानी, महामंत्री सुनील चौहान, ब्लाॅक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, पूर्व जिलामंत्री मोहनसिंह नेगी, एमडी रावत, गोविंदसिंह रावत, मुन्नी ध्यानी, किरन नौगाईं, सत्यपाल सिंह रावत, कमल किशोर ध्यानी, मनोज खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुनील चौहान ने किया।