आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की 34 छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही


एनसीपी न्यूज़। देहरादून। पंचम विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार से 34 छात्राओं ने देहरादून आकर सदन की कार्यवाही को विधानसभा के दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा। कार्यवाही के मध्य अवकाश पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी अध्यापिकाओं व छात्राओं को भोजन कराया एवं उनसे सदन की कार्यवाही देखकर उससे क्या सीख मिली इस पर चर्चा किया। छात्राओं के साथ आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की प्राचार्य रेनू नेगी, अध्यापिका रश्मि चौधरी, उमा नेगी, दर्शनी रावत उपस्थित थे।

इससे पूर्व विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण के कक्ष में जाकर शिष्टाचार भेंट की।





