पर्यावरण विज्ञान विषय पर छात्रों ने बनाये मॉडल

पर्यावरण विज्ञान विषय पर छात्रों ने बनाये मॉडल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण विज्ञान विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। जिनके माध्यम से पौधों के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी गई। मॉडलों के माध्यम से बताया गया कि कितने प्रकार की झाड़ियां होती है जिनमें हर्ब्स, शर्ब्स आदि प्रकार की झाड़ियों का चित्रण किया गया। इसके अलावा किस मिट्टी में किस प्रकार के पौधे होते हैं उनको भी दर्शाया गया। छात्रों ने बनाए गए मॉडलों की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि कौन से पौधे रेतीली भूमि में, जल में व साधारण मिट्टी में होते हैं व इनकी पर्यवारण में क्या-क्या भूमिका है। 

छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिवेश में छात्रों को पर्यावरण विज्ञान विषय में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि पर्यावरण विज्ञान से हमें अपने आसपास के चीजों की जानकारी होती है। जिससे हम समझ पाते हैं कि हमारे आसपास की छोटी- छोटी चीजों का हमारे पर्यावरण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि पर्यावरण विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है जिसमें छात्र -छात्राओं को रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा लेकर इस प्रकार के मॉडलों का निर्माण कर सकते हैं।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *