बाबा बनकर हुई ठगी, दुर्गापुरी निवासी की अंगूठी लेकर हुआ फरार


एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आज दिनांक 14-6-23 को प्रशांत कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी दुर्गापुरी उमराव नगर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने उपस्थित थाना आकर तहरीर दी कि दो बाबा अज्ञात द्वारा सिद्धबली तिराहे से आगे मुझसे ठगी कर मेरी अंगूठी लेकर भाग गए हैं।

प्रभारी कोतवाल मणिभूषण ने एनसीपी बताया कि इस संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 120 /23 धारा 120 बी 420 आईपीसी पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना की जा रही है तथा अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम गठित की गई है।





