आधारभूत सुविधाओं से जूझती रक्षति गौशाला

आधारभूत सुविधाओं से जूझती रक्षति गौशाला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। काशीरामपुर स्थित विकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित रक्षति गौशाला आधारभूत सुविधाओं से जूझ रही है। 7 अगस्त को शुरू हुई गौशाला की छत से ओस की बूंदें टपक रही हैं, जिससे मवेशियों के साथ-साथ वहां रहने वाले कर्मचारी भी परेशान नजर आ रहे हैं।

गौशाला को बाहर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सब कुछ ठीक-ठाक हो। परंतु जब हम अंदर की ओर जाते हैं तो पाते हैं कि नगर निगम द्वारा लगाए गए पर्दों से न तो धूप अंदर आ रही है और ना ही निराश्रित गोवंसो को शुद्ध हवा मिल पा रही है। क्योंकि लगाए गए पर्दों को खोलने व बंद करने की कोई सुविधा नहीं दे रखी है।

खो नदी से लगे होने के कारण व चारदीवारी के अभाव में जंगली जानवरों का लगातार खतरा बना हुआ है जिससे निराश्रित गोवंश सुरक्षित नहीं है, आलम यह है कि नीली गाय यहां आकर निराश्रित गोवंशों के हिस्से का भूषा, चोकर दाना व कुट्टी खा जाती हैं। जिससे गोवंशों के सामने खाने का संकट भी उत्पन्न हो रहा है। वहां स्थित मैदान की बात करें तो मैदान इतना गहरा है कि वहां जलभराव की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। नगर निगम द्वारा कुट्टी काटने के लिए दी गई मशीन भी कोई कार्य नही कर पा रही है जिससे उनके लिए कुट्टी नही बन पा रही है। इतना ही नही गोवंश को पकड़ने वाली मशीन की चेन भी कार्य नही कर पा रही है जिससे बीमार गोवंश को उठाने की कोई व्यवस्था नज़र नही आती। पुलिंग मशीन मात्र शो पीस बनी हुई पड़ी हुई है। यदि वास्तव में नगर निगम ने निराश्रित गोवंश के लिये इसका निर्माण कराया है तो उसे यहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी जिससे इसकी सही सार्थकता सिद्ध हो सके।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *