संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने अमित सैमुअल

संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने अमित सैमुअल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी ने प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसाइटी के निदेशक अमित सैमुअल को कोटद्वार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वाहिनी के अध्यक्ष जीशान चौहान ने उनके मनोयन पर उम्मीद जताई की कि उनके जिला अध्यक्ष बनने पर कोटद्वार में वाहिनी को मजबूती मिलेगी, जिससे कोटद्वार में गौरक्षा के कार्य को विस्तार मिल सके। अपने मनोयन पर नवनियुक्त अमित सैमुअल ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वह जल्द ही कोटद्वार में संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे जिससे कोटद्वार में गौरक्षा के कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने वाहिनी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव वाहिनी के बनाए हुए नियमों के अनुसार चलने का प्रयास करेंगे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *