अनुकृति के नेतृत्व में बुधवार को लैंसडाउन में होगा भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का शुभारम्भ

अनुकृति के नेतृत्व में बुधवार को लैंसडाउन में होगा भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का शुभारम्भ

एनसीपी न्यूज़। लैंसडाउन। आजादी की 75वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 10 Aug 2022 को अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10 अगस्त 2022 को लैंसडाउन मे भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा’, का शुभारम्भ करेंगे , लैंसडाउन में तिरंगा यात्रा कलींको से सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी और बंजादेवी नोदाणू, कर्तिया, झर्त, धामधार, होते हुए रथुवाढाब पहुंचेगी।  यात्रा के दौरान सारे कांग्रेसजन हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव भ्रमण करेंगे.
अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया की श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन पर पूरे देश मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। वही उत्तराखंड मे प्रदेश अध्यक्ष कारण महरा के नेतृत्व मे प्रदेश में किया जा रहा है। 10 Aug को लैंसडाउन विधानसभा मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ होगा तिरंगा यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लेकर आजादी के पावन पर्व वा भारत को जोड़ने , सिद्धांतों और मूल्यों पर आगे बढ़ने की यात्रा होगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *