4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने 4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त शहारूक खान को आरा मशीन, लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार के पास से 4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला, उपनिरीक्षक मेहराजूदीन, आरक्षी चन्द्रपाल, आरक्षी संतोष (सीआईयू) मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *