अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाईन पौड़ी का निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाईन पौड़ी का निरीक्षण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल जया बलोनी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन पौडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस लाईन के क्वार्टर गार्द में सलामी ली गयी व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न शाखाओं स्टोर, आरमरी, मैगजीन, वस्त्र भण्डार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, स्मार्ट कर्मचारी बैरक,परिवहन शाखा, फायर सर्विस की गाडियो, पुलिस लाईन में खडी क्रेन, भोजनालय, कैश कार्यालय, सी0पी0सी0 कैन्टीन, चक्की, जिम, पुलिस अस्पताल, सी.सी.टी.एन.एस. के प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया गया। लाईन परिसर की बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रतिसार निरीक्षक को लाईन परिसर में कर्मचारियों का अनुशासन, टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति की देखभाल व रखरखाव ठीक रखने व अभिलेखों को अध्यावधिक करने, गाड़ियों की समय-समय पर चैकिंग कर मरम्मत कार्य ठीक से करने हेतु निर्देशित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *