तेलीश्रोत में अवैध खनन कर रहा टैक्टर सीज़

तेलीश्रोत में अवैध खनन कर रहा टैक्टर सीज़

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत के निर्देशन व उपप्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को सुबह 4 बजे के लगभग वन विभाग की टीम ने रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के नेतृत्व में लालढाग रेंज के तेलीश्रोत में अवैध खनन कर रहे टैक्टर को पकड़ कर चिलरखाल चौकी में सीज कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत का कहना है कि अवैध खनन को बिलकुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *