अवैध खनन रोकना पहली प्राथमिकता- तिवारी

अवैध खनन रोकना पहली प्राथमिकता- तिवारी

एनसीपी न्यूज़। लैंसडौन वन प्रभाग प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज कार्यालय को  बिजेंद्र दत्त तिवारी के रूप में स्थायी रेंज अधिकारी मिल गया है। तिवारी ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सबसे पहले उनका प्रयास क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को रोकने का होगा, कहा कि जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। कहा कि इससे पूर्व जो कुछ भी हुआ वह अब नहीं चल पायेगा। जो भी लोग अवैध खनन सिंडिकेट में शामिल होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी प्राथमिकता उन्होंने कोडिया यूपी बॉर्डर में बंद पड़ी वन विभाग की चौकी को खोलने की दिखाई। हाथी सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि लैंसडौन वन प्रभाग का कुछ हिस्सा कॉर्बेट नेशनल पार्क से भी जुड़ा है इसलिए हाथी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि वह बिल्कुल भी राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगे और यदि खनन सिंडिकेट द्वारा ऐसा करने का प्रयास किया जाएगा तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *