विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लायंस क्लब डिग्निटी द्वारा शहर के एक निजी विद्यालय में छात्रों को तंबाकू से दूर रखने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों से तंबाकू से दूर रहने की अपील की गई। संस्था द्वारा छात्रों को मेडिटेशन व खेलकूद के माध्यम से तंबाकू से दूर रहने के गुर सिखाए गए। संस्था द्वारा सिखाए गए मेडिटेशन के तरीकों को छात्रों ने बेहतर तरीके से सीखने का प्रयास करते हुए उनको आजमाया।

संस्था के सचिव रोहित बट्टा ने कहां की संस्था का यह प्रयास रहता है कि जो भी युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं उनको मेडिटेशन व खेलकूद के माध्यम से बाहर लाया जा सके जिससे वह समाज में सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर  एसके खट्टर, पुनीत कंसल, अवधेश चमोली, रोबिन, राजीव मैनी, हुकुम सिंह नेगी, मोनिका बत्रा, मनीष  लूथरा आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *