भारत तिब्बत सहयोग मंच ने चीन की दमनकारी नीतियों की दी जानकारी

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने चीन की दमनकारी नीतियों की दी जानकारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार के वार्ड 27 नम्बर खूनीबढ़ में भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक आयोजित हुई । जिसमें गौ सेवा आयोग उत्तराखंड सरकार के सदस्य धर्मवीर गुसाई, युवा विभाग के प्रदेश महामंत्री दीपक बजरंगी, प्रदेश मंत्री लीला कर्णवाल , जिला सोशल मीडिया प्रभारी ममता भट्ट ने नए सदस्यों को चीन की दमनकारी और विस्तारवादी नीतियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रदेश मंत्री लीला कर्णवाल ने चंद्रकला आर्य को जिला उपाध्यक्ष , उषा थपलियाल को महानगर उपाध्यक्ष, कुसुम नेगी को वार्ड नंबर का अध्यक्ष नियुक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच तेजी से वार्ड नंबर 27 खूनीबढ़ में विस्तार करेगा। बैठक में बैठक में बीना देवी , उषा बिस्ट ,सरिता देवी, दीपिका नवानी, अंजलि रावत, कलावती देवी, निर्मला देवी, अनु देवी ,उषा बर्थवाल, सीमा देवी, चंद्रकला बेदवाल, सरिता देवी, पूनम रावत आदि उपस्थित थे ।बैठक की अध्यक्षता कुसुम नेगी द्वारा की गई संचालन जिला मीडिया प्रभारी ममता भट्ट द्वारा किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *