सिंचाई विभाग के कण्वाश्रम स्थित बैराज में हुई फीडरों की चोरी

सिंचाई विभाग के कण्वाश्रम स्थित बैराज में हुई फीडरों की चोरी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सिंचाई विभाग कोटद्वार के कण्वाश्रम स्थित बैराज में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने बैराज के फीडरों को तोड़कर उन्हें चुरा लिया। विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि कण्वाश्रम स्थित बैराज में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बैराज के फीडरों को तोड़ा दिया गया है। जब वह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि कुछ फीडरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर उन्हें गायब कर दिया गया है।

जो फीडर वहाँ बचे हैं उनके कीमती नेट-बोर्ड़ भी वह उखाड़ कर ले गये। विनोद कुमार ने बताया कि गायब हुए फीडरों की कीमत लगभग 40 से 50 हज़ार रुपये की है। बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है इस वजह से फ़ील्ड में मोनिटरिंग नही हो पाती, इससे इन असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। बताया कि कण्वाश्रम से जुड़े सम्पूर्ण इलाकों में इन फीडरों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था की जाती है। ऐसे में इनके चोरी किये जाने से न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि सम्पूर्ण इलाके को सिंचाई से महरूम भी रखना है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि यदि किसी को भी इन असामाजिक तत्वों के बारें में जानकारी मिले तो वह तुरंत उनको बताएं जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *