बिना साइलेंसरों के 46 बाइकों को हुए चालान

बिना साइलेंसरों के 46 बाइकों को हुए चालान

एनसीपी न्यूज़। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ द्वारा यात्रा से पूर्व ही कांवड़ यात्रा-2023 को सुगमता और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उत्तराखण्ड़ पुलिस की प्राथमिकता बताते हुये बिना साईलेंसर के मोटरसाइकिल चलाने से उसमें आग लगने की सम्भावना बढ़ जाने पर कांवड़ियों व उनके साथियों के लिये खतरनाक होता है, साथ ही ध्वनि प्रदूषण होने से पैदल चलने वाले कांवड़िये हड़बड़ा जाते हैं, जिस पर नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु सख्त आदेश के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  श्वेता चौबे के निर्देशन में श्री नीलकंठ मेला क्षेत्र में बिना साईलेंसर वाले दोपहिया वाहनों पर पाबंदी लगायी गयी है। ऐसे दोपहिया वाहनों को चैकिंग के दौरान लगातार रोका जा रहा है। श्री नीलकंठ कांवड़ मेला आरम्भ होने से अब तक 46 बिना साईलेंसर वाले दोपहिया वाहनों का गरुड़ चट्टी, बैराज, पीपलकोटी आदि स्थानों पर चालान कर सख्त कार्यवाही की गयी। साथ ही यात्रा पर आने वाले अन्य कांवड़ियों को भी दोषपूर्ण साईलेंसर वाली मोटरसाइकिल से यात्रा ना करने हेतु लगातार जागरुक किया जा रहा है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *