खो नदी में गिरी कार एक की मौत दो लापता

खो नदी में गिरी कार एक की मौत दो लापता

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार की रात को एक सेंट्रो कार लाल पुल से थोड़ा ऊपर दुगड्डा के बीच में नदी में गिर गई  जिसमें 5 लोग सवार थे। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मय फोर्स एवं एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे। नदी में से एक व्यक्ति गुलशेर को सुरक्षित निकालकर उसका उपचार राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में चल रहा है।

साथ ही कार में सवार एक अन्य व्यक्ति जो बीच नदी में फंसा था का मध्य रात्रि में सकुशल रेस्क्यू किया गया| अन्य 03 व्यक्तियों में से एक का शव प्रातः नदी से बरामद हुआ। अन्य दो व्यक्तियों का सर्च अभियान लगातार चल रहा है।

*रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरणः-*

1. गुलशेर (उम्र-31) पुत्र अनवर, निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना किरतपुर जनपद बिजनौर (उ.प्र.)।

2. मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर उ0प्र0।

*मृतकों का नामपताः-*
1. इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर उ0 प्र0।

*लापता व्यक्तियों का नाम पताः-*

1. सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0।

2. शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर उ0 प्र0।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *