चारधाम यात्रा को लेकर स्कूली बसों का हो सकता है इस्तेमाल

चारधाम यात्रा को लेकर स्कूली बसों का हो सकता है इस्तेमाल

 

एनसीपी न्यूज़। चारधाम यात्रा को लेकर बसों की कमी को देखते हुए स्कूली बसों का इस्तेमाल हो सकता है। परिवहन विभाग कोटद्वार के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि चारधाम यात्रा को लेकर शासन स्तर पर वार्ता के दौरान स्कूली बसों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई  जिसको देखते हुए कोटद्वार से भी स्कूली बसों का उपयोग चारधाम यात्रा के लिए हो सकता है। श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ता के दौरान यह पता लगा है कि वर्तमान में चारधाम यात्रा में लगभग 20 से 25 बसों की कमी है, जिसको देखते हुए स्कूली बसों के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। बताया कि शासन स्तर पर चारधाम यात्रियों को लेकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है जिसमें रोडवेज की बसें अतिरिक्त सेवाएं दे रही हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *