चोरी के मामले में 3 वर्षों से फरार वारण्टी गिरफ्तार

चोरी के मामले में 3 वर्षों से फरार वारण्टी गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में दिनाँक 10.08.2023 को जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार गढ़वाल में जारी वाद संख्याः-1557/2020, धारा 379, 411 भा0द0वि0 में वांछित वारण्टी जयपाल सिंह को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता वारण्टी-*

1. जयपाल सिंह पुत्र कलुआ सिंह, निवासी- ग्राम बिजीरी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

*पुलिस टीमः-*

1. अपर उपनिरिक्षक महेन्द्र सिंह
2. मुख्य आरक्षी चरण पंवार

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *