कोटद्वार में आई आपदा को लेकर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

कोटद्वार में आई आपदा को लेकर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आज कोटद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।
जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के समक्ष विगत कुछ समय से कोटद्वार में आयी भयावाह आपदा से हुए भारी नुक्सान की जानकारी रखते हुए उनको ज्ञापन सौंपा।  महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से प्रभावित आम जन को अंतरिम सहायता पहुंचाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने बातों को बड़ी गंभीरता से लेते हुए मानवीय दृष्टिकोण के साथ प्रभावितों के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरिम सहायता राशि निर्गत करने के लिए आदेशित किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया , भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी , नगर मंडल प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट तथा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शान्तनु रावत उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *