दशहरा मैदान में लगा मेला बन रहा है लोगों के आकर्षण का केंद्र, विभिन्न प्रकार के झूले कर रहें हैं आकर्षित

दशहरा मैदान में लगा मेला बन रहा है लोगों के आकर्षण का केंद्र, विभिन्न प्रकार के झूले कर रहें हैं आकर्षित



एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार सिद्धबली धाम में  गिवाई स्रोत स्थिति दशहरा मैदान में लगा नए युग का बाल विकास मनोरंजन प्रियदर्शनी मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां लगे हुए विभिन्न प्रकार के झूले, चरखियां व ड्रैगन न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी अपनी ओर अनायास ही खींच रहे हैं। इसके अलावा यहां बने फास्ट फूड खाने के  स्टालों का भी लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। गिवाई स्रोत के पुल से लेकर सिद्धबली धाम मार्ग तक जगमगाती लाइटें दूधिया रोशनी में पूरे इलाके को जगमगा रही हैं।

 

मेला प्रबंधक दारा सिंह चौहान व प्रदीप ने बताया कि मेले को आयोजित करने का मकसद यह है कि पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण कोई भी मेला दशहरा मैदान में आयोजित नहीं हो पाया था। जिससे बच्चे घर के अंदर ही बोर हो गए थे इसलिए अब वह मेले में आकर विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेकर मनोरंजन कर सकते हैं।

 

कहा कि वर्तमान में भले ही मोबाइल के माध्यम से बच्चे अपना मनोरंजन करते हैं, लेकिन इससे उनका पूर्व शारीरिक विकास नहीं हो पाता इसलिए इस प्रकार के मेले उनके पूरे शारीरिक विकास के लिए लाभकारी है।

 

बताया कि मेले में हर प्रकार के झूलों की व्यवस्था के साथ-साथ खानपान की भी उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर बच्चों को मेले का आनंद दिलाएं और खुद भी मनोरंजन का लाभ लें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *