हाट बाजार व गल्ला मंडियों से गुलज़ार होगी खूनीबढ़ स्थित मंडी-परमवीर

हाट बाजार व गल्ला मंडियों से गुलज़ार होगी खूनीबढ़ स्थित मंडी-परमवीर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। खूनीबढ़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति कोटद्वार द्वारा जल्द ही मंडी क्षेत्र में हाट बाजार लगाया जाएगा जिससे मंडी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित किया जा सके।

एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में मंडी समिति के सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि 2011 से स्थापित मंडी में कुल 75 दुकाने हैं। जिनमें 25 बड़ी दुकानें जबकि 50 छोटी दुकानें हैं। लेकिन वर्तमान में कुल 22-23 दुकानों में ही सब्जियों व फलों का कारोबार होता है। जबकि बची हुई दुकानों का किराया समिति को लगातार मिलता रहता है।

उन्होंने माना कि मंडी को गुलज़ार किया जाना आवश्यक है और इसके लिये मंडी समिति लगातार प्रयासरत है। बताया कि समिति की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि बाज़ार से गल्ला मंडियों को यहां शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा समिति द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि व्यापारी यहां कोल्ड स्टोरेज खोलें जिसके लिये समिति की ओर से उनको जमीन उपलब्ध कराई जायेगी। मंडी गुलज़ार न होने का एक कारण उन्होंने स्थानीय स्तर पर किसानों का अभाव होना भी बताया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *