धर्म की बजाय रोजगार और अस्मिता के मुद्दों पर चुनाव लड़े भाजपा – गणेश गोदियाल

धर्म की बजाय रोजगार और अस्मिता के मुद्दों पर चुनाव लड़े भाजपा – गणेश गोदियाल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास की बजाय धर्म की राजनीति करती है कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में 80% बेरोजगारी है जिस पर भाजपा मौन है। कहां कि धर्म की बजाय रोजगार और अस्मिता चुनाव के मुख्य विषय हैं जिन पर भाजपा कुछ भी बोलने को तैयार नही है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से उत्तराखंड की बेटियों पर अस्मिता का संकट खड़ा हो गया है। जिस पर कार्रवाई के बजाय भाजपा दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि आज युवा बेरोजगारी का शिकार है। अग्निवीर योजना से युवाओं के सामने भविष्य का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने वादा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना वापस होगी। इससे पूर्व कोटद्वार पहुंचने पर महानगर कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पिछले 10 सालों में कोटद्वार का विकास पूरी तरीके से ठप हो गया है कहा कि जनता ने एक बार नही बल्कि दो बार भाजपा के प्रत्याशियों को देख लिया है। अब जनता गलती ना करें और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प ले। कहा कि उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हो गई थी लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उसको रोक के रखा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहां कि कोटद्वार की सड़कों का हाल सब देख रहें हैं। नजीबाबाद से कोटद्वार आना मुस्किल हो गया है लेकिन यहाँ के जनप्रतिनिधि मौन बैठे हैं। सभा में कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपन नेगी, गीता नेगी, रंजना रावत आदि सैकड़ों कार्यकता मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *