कांग्रेस ने अंबेडकर को किया याद

कांग्रेस ने अंबेडकर को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रविवार को कांग्रेस पार्टी, कोटद्वार द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी  ने डा. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और श्रृद्धांजलि अर्पित की, साथ ही सभी से अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दिए गए नारे *शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो* का संकल्प लिया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *