ध्रुवपुर- लालपुर की तरफ बहने वाली सुखरो नदी में हो सुरक्षा दीवार का निर्माण

ध्रुवपुर- लालपुर की तरफ बहने वाली सुखरो नदी में हो सुरक्षा दीवार का निर्माण

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वार्ड नंबर- 19, लालपुर-ध्रुवपुर के पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने ध्रुवपुर- लालपुर की तरफ बहने वाली सुखरो नदी में सुरक्षा दीवार की निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि 2017 से लगातार ग्रामीण इस क्षेत्र में सुरक्षा दीवार की निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन तब से लेकर अब तक के जनप्रतिनिधियों ने इस ओर बिलकुल भी ध्यान नही दिया है। जिससे इलाके के लोगों में बरसात के समय दहशत का माहौल बना रहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की कि शीघ्र ही इस इलाके की नदी में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए जिससे इलाके में रह रहे लोगों का भय समाप्त हो सके।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *