इनरव्हील क्लब ने छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

इनरव्हील क्लब ने छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। इनरव्हील क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे आर्य कन्या इण्टर कालेज मे मेधावी छात्राओ को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी तथा स्कूल को सफेद बोर्ड भी दिया गया ।
स्कूल परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शिप्रा अग्रवाल व प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी ने किया ।इस अवसर अध्यक्षा शिप्रा अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओ की पढ़ाई लिखाई रूकनी नही चाहिए। ऐसी कन्याओ की सहायता के लिए इनरव्हील क्लब हमेशा अग्रसर रहता है ।
स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू नेगी ने कहा कि आज लड़किया हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है । उन्होने इनरव्हील क्लब के कार्यो की सराहना की ।
इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर मैधावी छात्राओ को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी तथा स्कूल को सफेद बोर्ड भी दिया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी को पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती सपना अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा अग्रवाल ,सचिव श्रीमती सपना अग्रवाल , श्रीमती राजबाला अग्रवाल ,श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल,श्रीमती सीमा उपाध्याय ,श्रीमती रश्मि त्रिपाठी,श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्रीमती मोना मिश्रा, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती नीलू अग्रवाल इत्यादि इनरव्हील सदस्य व अध्यापिकाऐ उपस्थित थी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *