गणतंत्र दिवस पर अनुकृति ने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत

गणतंत्र दिवस पर अनुकृति ने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत

एनसीपी न्यूज़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद कांग्रेस  द्वारा परसोली गांव नैनीडांडा से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में आयोजित हाथ हाथ जोड़ो यात्रा परसोली गांव से हुई जो कि स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है जहां सभी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुकृति गुसाईं रावत कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को देश भर में जोड़ो अभियान में आम जनता का भरपूर साथ मिल रहा है जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है हमें विश्वास है कि इसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी गांव गांव का भरपूर सहयोग मिलेगा और कांग्रेस इसी तरह ओर मजबूत होती रहेगी।

।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा परसोली गांव से शुरू होकर जगदेयी गांव से होते हुए गौलीखाल में समाप्त हुई यात्रा में महिलाओं ,युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यात्रा के दौरान जंग बहादुर जी, मनीष सुंद्रियाल, देवेंद्र, प्रदीप गुसाईं, व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *