स्लम बस्ती के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी यातायात के नियमों की जानकारी

स्लम बस्ती के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी यातायात के नियमों की जानकारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटद्वार यातायात पुलिस और प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के  स्लम बस्ती के बच्चो द्वारा झंडाचौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई, संस्था के अध्यक्ष अमित सैमुअल ने बताया की जनपद की एसएसपी पौड़ी स्वेता चौबे द्वारा नशा, महिला अपराध, ट्रैफिक और साइबर क्राइम पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिनसे प्रेरणा लेते हुए आज हमारी संस्था में निशुल्क शिक्षा लेने वाले बच्चो द्वारा भी यातायात नियमों को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया, और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के 13 बच्चो द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया की नशे की हालत में गाड़ी न चलाए, ओवर स्पीड वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

इस कार्यक्रम को देखने के लिए कई लोग जुटे और बच्चो के इस कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवकुमार व उनकी टीम सहित प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के निदेशक अमित शमूएल, प्रबंधक अवनीश अग्निहोत्री, सुशीला चार्ल्स, नरेंद्र, प्रभारी अमृत, आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *