जनपद पुलिस ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं व बच्चों को अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक

जनपद पुलिस ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं व बच्चों को अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक

एनसीपी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना थलीसैण,धुमाकोट,देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा अपने अपने कस्बों की महिला मंगल दल के सदस्यों की चौपाल लगाकर उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *