प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने फूँका पुतला

प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने फूँका पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेसी बलबीर सिंह रावत (जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष कार्या.प्रशा) एवम रश्मि पटवाल (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस) की अगुआई में जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर रानीखेत के भाजपा विधायक प्रमोद नेनवाल के भाई से अवैध हथियारो की बरामदगी होने एवम भाजपा केबनेट मंत्री गणेश जोशी को शतर्कता न्यायालय द्वारा जांच के आदेश दिए जाने को लेकर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और सरकार के मंत्री का भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश ब्यक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायक के भाई से अवैध हथियार बरामद होने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसमे भाजपा के लोग सामिल हैं, दूसरी ओर कैबनेट मंत्री को नोटिस मिलने से स्पष्ट हो गया है कि पूरी बीजेपी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
प्रदर्शन में रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) रश्मि पटवाल (जिला अध्यक्ष माहि.का) शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपा.सैनिक प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, नसीम अहमद, विनोद रावत प्रधान (जिला उपाध्यक्ष) प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ) नरेंद्र नेगी (पूर्व प्रधान) महावीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष) राजेंद्र सिंह गुसाईं (जिलाध्यक्ष सोसल मीडिया) कृपाल सिंह नेगी, विनोद नेगी, राजीव जखमोला, विजय नेगी, चंद्रमोहन रावत (जिला महामंत्री) अमित राज सिंह (पू.जिलाध्यक्ष यूथ.का.) जावेद, अनिल चौधरी, राजा आर्य, भीमेंद्र पवांर, संजीव गौड़, नसीम अहमद, मो0 अकरम, बृजपाल बकरोला, विकास कुमार, त्रिभुवन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *