जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने किया ध्वजारोहण

जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने किया ध्वजारोहण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आज गणतंत्र दिवस की 75 वीं बर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इस देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उन्हें आज अंतर्मन से स्मरण करने का दिन है। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं की प्रतिपूर्ति करते हुये महान राजनेताओं ने संबिधान का निर्माण जनकल्याण की भावना मध्यनजर नागरिकों को अधिकारों से सुसज्जित करने का काम संबिधान में किया, इसलिये प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है कि हम इस मूल्यवान संबिधान की रक्षा करें।
इस अवसर पर बिरेन्द्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, गुडडू सिंह चौहान,सत्येंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह नेगी, राम सिंह रावत, प्रेम सिंह पायल, विनोद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, अमितराज सिंह, अनिल चौधरी की राजा आर्य, मो0 जावेद, मो0 स्वाले आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *