नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। स्थानीय निवासी कोटद्वार ने थाना कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि आयुष भट्ट ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है इस प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 18/2024 धारा 506, 376 भादवि ¾ पोक्सो एक्ट बनाम आयुष भट्ट पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार महोदया द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त आयुष को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोगः-*
1- मु0अ0सं0 18/2024 धारा 506,376 भादवि व ¾ पोक्सो अधि0

*नाम पता अभियुक्त-*
1- आयुष भट्ट पुत्र चिरंजीव भट्ट निवासी मवाकोट कोटद्वार पौडी गढवाल

*पुलिस टीम-*
1-म0उ0नि0 सुमन लता
2-हे0कानि0 223 नापु अनुज कुमार

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *