कांग्रेस ने 75 वें जन्मदिवस पर राजीव को किया याद

कांग्रेस ने 75 वें जन्मदिवस पर राजीव को किया याद

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 75 वें जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच 19वीं सदी में ही 21वीं सदी की थी, उन्होंने भारत में सूचना क्रांति के विकास में  महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसके अलावा 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायतों को मजबूर करना व महिलाओं के लिए पंचायतों में 33% आरक्षण करना उनका महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए देश उन्हें सदैव याद करेगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, साबर सिंह नेगी के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *