मानकों के अनुरूप अग्निवीर भर्ती में मिले स्थान- कांग्रेस

मानकों के अनुरूप अग्निवीर भर्ती में मिले स्थान- कांग्रेस

एनसीपी न्यूज़। कांग्रेस ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भर्ती में तय मानकों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है जिससे युवाओं में भारी रोष है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों  ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के कोटद्वार के गब्बर सिंह कैम्प कौड़िया में अग्निवीर भर्ती चल रही है, जिसको लेकर भर्ती होने आए युवकों ने शिकायत की है, युवकों का कहना है कि पैमाने से ज्यादा युवकों को रेस में दौड़ाया जा रहा है और निर्धारित समय को भी कम कर दिया गया है। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की तय मानकों के साथ भर्ती को किया जाए जिससे युवाओं को मानकों के अनुरूप भर्ती में स्थान मिल सके।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *