कण्वआश्रम में जू व ट्रैकिंग स्थलों का विकास प्राथमिकता- डीएफओ, दिनकर तिवारी

कण्वआश्रम में जू व ट्रैकिंग स्थलों का विकास प्राथमिकता- डीएफओ, दिनकर तिवारी

एनसीपी न्यूज़। लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी दिनकर तिवारी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता अतिक्रमण, खनन व अवैध पातन को रोकने की होगी। एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में तिवारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह रचनात्मक कार्यों के माध्यम से विभाग की छवि को बदलें। कहा कि कण्व आश्रम में जू का निर्माण व ट्रैकिंग स्थलों को विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उनका प्रयास है कि वह सितंबर तक कोटद्वार में बर्ड वाचिंग का कार्यक्रम आयोजित कर सकें। जिसके लिए वह जल्द ही पक्षी विशेषज्ञों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे। बताया कि कोटद्वार में चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियां है जिसको देखते हुए बर्ड वाचिंग पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में भी मदद करेगा। कहा कि अवैध खनन पर सख्त कार्यवाई की जाएगी अब तक उनके एक महीने से कम के कार्यकाल में प्रभाग द्वारा 15 ट्रैक्टरों को सीज किया किया गया है, जो भी अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा उसको बख्शा नही जायेगा। कहा कि मिट्टी और पानी का सरंक्षण करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *