भारत तिब्बत सहयोग मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत तिब्बत सहयोग मंच कोटद्वार महानगर के अध्यक्ष वा नगर निगम पार्षद वार्ड न. 29 कुलदीप रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती रितु भूषण खंडूरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर गुसाईं ने तिरंगा यात्रा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा ये समय आजादी के अमृत काल का है। देश का लोकतंत्र धीरे-२ मजबूती की और बढ़ रहा है। 75वे वर्ष मे देश विकास के नये मुकाम छू रहा है। पूरी दुनिया भारत की तरक्की को देख हेरत में हैं।ऐसे समय मे पूरे देश की जनता को आजादी जश्न मनाने का अधिकार है। इस समय पूरे देश में तिरंगा यात्राये निकाली जा रही है। साथ ही घर-घर में तिरंगा लगाये जा रहे है। कार्यक्रम में भारत तिब्तत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुण्डोलया, जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला, महानगर अध्यक्ष कुलदीप रावत,संजय चौहान,भाबर मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा संतोष धायनी, जगत सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, बनीराम डोबरियाल, मानसिंह, रंजीत सिंह रावत, भारत भूषण, सुधा रावत, सुषमा डोबरियाल, लता असवाल सहित कई लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *