कोटद्वार के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिली विधानसभा अध्यक्ष

कोटद्वार के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिली विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। देहरादून| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सफलतम रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट किया|
इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में स्थाई रूप से उप जिलाधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को लेकर बातचीत की|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *