सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस द्वारा शहर में चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत घमंडपुर क्षेत्र पीर बाबा की मजार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोपाल है जो कि ग्राम जीवनंदपुर, पोस्ट ऑफिस-शिवराजपुर, थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी का रहने वाला है। जिससे मौके पर ₹6955, एक पेन व एक सट्टा पर्चा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-170/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर दिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम में कांस्टेबल विकास गैरोला व बृजेश मुरारी शामिल थे।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *