मालन नदी में पकड़ा गया अवैध खनन करता हुआ टैक्टर

मालन नदी में पकड़ा गया अवैध खनन करता हुआ टैक्टर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की मालन नदी में आज देर शाम एक टैक्टर अवैध खनन करते हुए पाया गया। रेंज अधिकारी बी.सी जोशी ने बताया कि जब वन कर्मियों ने टैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो टैक्टर वाले उनसे अभद्रता करने लगे। लेकिन वन कर्मियों की सख्ती के चलते टैक्टर को सीज कर लिया गया। रेंज अधिकारी जोशी ने बताया कि अवैध टैक्टर हरिसिंह थापा के नाम पर है। वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि खननकारी अवैध खनन करने के लिए इतने बेताब है कि वह वन कर्मियों का ध्यान भटकाने के लिए जंगलों में आग तक लगाने से बाज़ नही आ रहे हैं। उन्होंने अवैध खनन कारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह अवैध खनन करने से बाज़ नही आये तो उनके खिलाफ अनेकों वन अधिनियमों में सख्त कार्यवाई की जाएगी। जांच दल में डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, वन दरोगा अमित कुमार सहित अन्य वन कर्मी मौजूद थे। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *