सिगडड़ी के जंगलों में आग लगाने वाला दूसरा दोषी जल्द होगा गिरफ्तार

सिगडड़ी के जंगलों में आग लगाने वाला दूसरा दोषी जल्द होगा गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के गुलरझारा बीट के सिगडड़ी के जंगलों में 20 अप्रैल को आग लगाने वाले दोषियों के खिलाफ वन विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। जहाँ अग्नि काण्ड के एक दोषी राकेश पुत्र केसर, निवासी उदयरामपुर को 29 अप्रैल को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। वही अग्नि काण्ड का दूसरा दोषी रोशन पुत्र आनंद, निवासी उदयरामपुर अभी भी फरार चल रहा है। एनसीपी न्यूज़ ने जब इस संबंध में जांच अधिकारी डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत से पूछा तो उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरे दोषी रोशन की गिरफ्तारी भी हो जाएगी। बताया कि जांच दल में शामिल वन दरोगा अमित कुमार, वन दरोगा गंभीर सिंह तोमर व वन आरक्षी सुरेंद्र सिंह द्वारा लगातार जगह- जगह दबिश दी जा रही है जल्द ही दोषी को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *