“मेरा वोट मेरा अधिकार” के तहत कांग्रेस ने घमंडपुर में की जनसभा

“मेरा वोट मेरा अधिकार” के तहत कांग्रेस ने घमंडपुर में की जनसभा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के निर्देश के क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस PCC के आह्वान पर सत्तासीन पार्टी के सह पर निकाय चुनावों में व्यापक स्तर पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के शाक्ष्य जुटाकर पर्दाफाश करते हुए अग्रेत्तर वैधानिक कार्रवाई करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के अभियान (मिशन) “मेरा वोट मेरा अधिकार” के तहत कोटद्वार कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत एवं जिला महामंत्री शीला भारती की अगुआई में वार्ड न.29 घमंडपुर में जनसंपर्क कर एक सभा घमंडपुर की पूर्व प्रधान ज्योति रावत की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज सत्ता के संक्रमण में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों एवं उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनावों में वोटर लिस्ट से नाम कटवाकर चुनावों को व्यापक स्तर पर प्रभावित किया गया है। कोटद्वार स्थानीय निकाय चुनावों में अकेले शिबूनगर वार्ड.23, झंडीचौड वार्ड न. 37, 38, 39 सिमल चौड़ वार्ड.22 आदि में लगभग 10000 (दस हजार) उन वोटरों का नाम हटाया गया है जिन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में वोट दिया और उन वार्डों में स्थाई रूप से रह रहे हैं।
जनसंपर्क एवं आयोजित सभा में रंजना रावत पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, पूर्व प्रधान ज्योति रावत, शीला भारती जिला महामंत्री, कै. राजेंद्र सिंह रावत, सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर सी. डी . बाबरा, मनोज बिष्ट (जिला प्रवक्ता) राजेंद्र कुमार, महावीर सिंह कोटला, विजय सिंह रावत, अनुज कुमार पार्षद (प्रत्याशी वार्ड-22) अनीता देवी, मंजू देवी, अंजना, अंजू, देवेन्द्र सिंह, चंद्रमोहन, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, बरुण कुमार, शेखरानंद आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *