निक्षय पोषण योजना (NPY) के अंतर्गत 10 क्षय रोगियों को गोद लेंगी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

निक्षय पोषण योजना (NPY) के अंतर्गत 10 क्षय रोगियों को गोद लेंगी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित निक्षय मित्र योजना के तहत बेस चिकित्सालय, कोटद्वार के 10 क्षय (टीबी) रोगियों को जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान के माध्यम से गोद लिया है।

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देशवासियों से आग्रह किया है कि वे कम से कम 10 टीबी मरीजों का कुछ माह तक भरण-पोषण का दायित्व लें, जिससे न केवल मरीजों को उपचार के दौरान आर्थिक सहयोग मिल सके, बल्कि उनके आजीविका संवर्द्धन में भी सहायता हो।

इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष ने हंस कल्चर सेंटर के माध्यम से एक टीबी रोगी को आजीविका संवर्द्धन के लिए सिलाई मशीन भेंट की। इसके अतिरिक्त, दून अस्पताल में 09 अन्य टीबी रोगियों को भी सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा—
“क्षय रोग निवारण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक संकल्प के साथ कार्य करना होगा। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता आवश्यक है, साथ ही हमें जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाने होंगे, जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।”

इस कार्यक्रम में टीबी एसोसिएशन उत्तराखंड की महासचिव श्रीमती पूनम किमोठी, श्री मनोज वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *