मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अग्नि पथ योजना के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेस अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में सैकड़ों युवा जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर काले झंडे लेकर योजना का विरोध करने जा रहे थे तो पुलिस को इसकी भनक लग गयी और उन्होंने उन्हें बेस अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया पर पुलिस ने उनकी एक न मानी और उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी देने वालों में मनीष चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु , आकाश नेगी, रानु, दीपक बिष्ट, सागर राजपूत, अमन, विशाल, पंकज, इक़बाल आदि शामिल थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *