वन विभाग ने सुखरो नदी से पकड़े अवैध खनन के दो टैक्टर

वन विभाग ने सुखरो नदी से पकड़े अवैध खनन के दो टैक्टर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज ने सुखरो नदी पर अवैध खनन कर रहे दो टैक्टर ट्रोलियों की खिलाफ कार्यवाई करते हुए उन्हें सीज कर कोटद्वार रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया है। रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि देर रात जब वह सुखरो नदी पर गस्त कर रहे थे तो उन्हें दो टैक्टर अवैध तरीके से खनन करते हुए मिले जिन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह भागने लगे कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। विभाग द्वारा उचित धाराओं में उनके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने अवैध खननकारियों को चेताया कि वह अवैध खनन को रोकें अन्यथा किसी को भी बक्शा नही जाएगा। जांच दल में रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के अलावा डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, फारेस्ट गार्ड महेंद्र सिंह टम्टा आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *