‘म्यूजिकल कंसर्ट’ से दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

‘म्यूजिकल कंसर्ट’ से दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

एनसीपी न्यूज। दिनाँक 24.06.23 को प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत के अलकेश्वर घाट पर *म्यूजिकल कंसर्ट आयोजित कर थाना क्षेत्र के युवाओं, युवतियों व आमजन को पुलिस टीम द्वारा नशे के दुष्प्रभावों* के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

“नशा मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत नशे से दूर रहने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल टोल फ्री डी एडीक्शन नम्बर-14446, जिसमें नशे से पीड़ित लोगों को मुफ्त काउंसलिंग देकर तत्काल सहायता प्रदान की जाती है के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर नशा मुक्त भारत बनाये जाने की शपथ भी दिलाई गयी। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर साइन बोर्ड पर आम जनमानस द्वारा हस्ताक्षर कर *“नशा मुक्ति भारत अभियान”* मुहिम में योगदान देने हेतु कहा गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *