“नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने किया वाहन चालकों को जागरूक

“नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने किया वाहन चालकों को जागरूक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत दिनाँक 23.06.2023 को यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नजीबाबाद चौक कोटद्वार पर समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन ना चलाने व तेज गति से वाहन ना चलाने आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया।

साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल टोल फ्री डी एडीक्शन नम्बर-14446, जिसमें नशे से पीड़ित लोगों को मुफ्त काउंसलिंग देकर तत्काल सहायता प्रदान की जाती है के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर नशा मुक्त भारत बनाये जाने की शपथ भी दिलाई गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *